फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में तकनीशियन एक, एक्सरे करवाने वाले अनेक

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीपुर)। डॉ. लश्करी राम राठौर स्मारक राजकीय सिविल अस्पताल टौणीदेवी में महज एक एक्सरे तकनीशियन होने से यहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 100 के करीब है। कई बार दिन में दो दर्जन लोग एक्सरे करवाने पहुंच रहे हैं। इसका कारण यह है कि टौणीदेवी अस्पताल यहां क्षेत्र की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों को कवर करता है। अधिक संख्या में मरीजों के एक्सरे करना अकेले एक तकनीशियन के लिए चुनौती बना हुआ है। किसी कारणवश अगर तकनीशियन छुट्टी पर हो तो दिक्कत और भी बढ़ जाती है। इस समस्या के बढ़ने का एक मुख्य कारण यह भी है कि जिला हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी तादाद के चलते लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। जिसके चलते हमीरपुर से सटे क्षेत्र के लोग भी एक्सरे करवाने के लिए सिविल अस्पताल टौणीदेवी पहुंच रहे हैं। इससे यहां लोगों की ओपीडी बढ़ चुकी है परंतु यह कार्य अकेले एक एक्सरे तकनीशियन के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे के पूर्व उप प्रधान अजय कुमार, भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष रवि राणा, अजीत सिंह, हरनामचंद, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश बहल, रजनीश आदि ने विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि एक्सरे के लिए मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यहां एक अतिरिक्त एक्सरे तकनीशियन की तैनाती करवाई जाए।
विज्ञापन

इस बारे में बीएमओ टौणीदेवी डॉ. अभीनीत शर्मा ने कहा कि तीन-चार दिन से वह बाहर हैं। 40 एक्सरे यहां रोजाना होते हैं। फिर भी वह इस बारे में वस्तु स्थिति का पता करेंगे। अगर मरीजों को कोई दिक्कत पेश आ रही है तो समस्या के समाधान के लिए वह प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें