फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष पहल : अनुराग

विज्ञापन
भोटा में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम में ​​शिक्षकों को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भोटा में आयोजित एक से श्रेष्ठ केंद्रों में संवाद कार्यक्रम में गुरुजनों के साथ बच्चों के शिक्षा व समग्र विकास को लेकर चर्चा की। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में इस समय 74 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 1500 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर छात्रों को नि:शुल्क पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की जाती है। छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रोटीन शेक व खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराने का कार्य संस्था के माध्यम से किया जाता है। पढ़ाई की नई तकनीक के तहत अध्यापकों के लिए ऑनलाइन कोर्स भी करवाए जाते हैं ताकि बच्चों को समय-समय पर नई जानकारियां प्रदान की जा सकें और बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस समय संस्था द्वारा 550 से अधिक केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 11000 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम में एक अध्यापक लगभग 15 से 17 विद्यार्थियों को स्कूल के बाद एक अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें