हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत उसियाणा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर में राहगीर व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार शाम को सुरेंद्र कुमार निवासी लोहारड़ा उसियाणा से बारल की तरफ पैदल चला आ रहा था कि तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर मेें सुरेंद्र को चोटें आई हैं। सुरेंद्र को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।