फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से एक मकान और 3 गोशालाएं क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से पिछले तीन दिन के दौरान एक कच्चा मकान और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर डंगे ध्वस्त होने और बिजली बोर्ड की लाइनों के नुकसान की भी सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार एक कच्चे मकान और 3 गोशालाओं का लगभग 2.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, बिजली बोर्ड की लाइनों की भी लगभग 17 हजार रुपये की क्षति हुई है। इस मानसून सीजन में अभी तक जिले में 58 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इसमें से लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 33.31 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को 23.53 करोड़ और बिजली बोर्ड को 62.55 लाख रुपये की क्षति हुई है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर छोटे-बड़े नुकसान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें