फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल, दो घंटे तक ट्रक के नीचे पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। ऊना-भोटा हाईवे पर सलौणी के समीप करेर गांव में एक तीखे मोड़ पर दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब पेश आया। बाइक पर सवार होकर दो युवक ऊना से मंडी की ओर जा रहे थे। अचानक करेर के पास शर्मा ढाबा के सामने तीखे मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गया। माना जा रहा है कि बाइक फिसलने के बाद यहां से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में राहुल ठाकुर (27) पुत्र रमेश चंद गांव गियून डाकघर बरोटी तहसील धर्मपुर जिला मंडी की मृत्यु हो गई है। जबकि, पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें ही आई हैं। करेर से बीडीसी मेंबर डेनी जसवाल सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के लगभग 2 घंटे तक पुलिस मौके नहीं पहुंची। जबकि भोटा चौकी से घटनास्थल के बीच की दूरी महज छह किलोमीटर है। जबकि हमीरपुर से यह दूरी करीब 19 किलोमीटर के बीच है। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी से महज एक मुख्य आरक्षी डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचा। लेकिन वह भी पुलिस थाना हमीरपुर से आने वाले जांच अधिकारी का इंतजार करता रहा। 2:15 से 4:15 बजे तक करीब दो घंटे युवक का शव ट्रक के नीचे पड़ा रहा। मौके पर पड़ा घायल बाइक सवार जोर-जोर से चीखकर विलाप करता रहा। हमीरपुर से पुलिस टीम 4:15 बजे मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
हमीरपुर से भेजी पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा पुलिस चौकी भोटा का प्रभारी एक कोर्ट केस के चलते न्यायालय में गए हुए थे। सूचना मिलते ही हमीरपुर से पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें