फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संगीत और वाद्ययंत्रों की मदद से चिंताओं से पाया जा सकता है पार ः पुष्पेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला शासन में रविवार को अंडर-14 जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं छात्रों के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि संगीत और वाद्ययंत्रों की सहायता से बहुत सारी चिंताओं से उबरा जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति की मानसिक सेहत मजबूत होती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्याध्यापक पूनम छैला ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और शाल टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, समूह गान, लोक नृत्य, वाद्य संगीत, एकांकी नाटक, भाषण, संस्कृत गीतिका, संस्कृत श्लोकोच्चारण सहित नौ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस मौके पर एडीपीओ करतार चंद, जिला हमीरपुर समिति उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, बूथ प्रधान अमर चंद व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें