फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन विस क्षेत्र नादौन में 160 मतदाताओं ने बैलेट पेपर का किया इस्तेमाल

विज्ञापन
नादौन की कलूर पंचायत में 100 वर्षीय कृपि देवी अपना मत डालतीं हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। विधानसभा क्षेत्र नादौन में फार्म 12-डी के तहत पहले दिन 160 लोगों ने घर पर ही मतदान किया। वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर बिस्तर पर बैठकर और कई जगह दिव्यांग मतदाताओं ने व्हीलचेयर पर मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर चार के अंतर्गत आने वाले बूथ करंडोला, पुतड़ियाल -1, पुतड़ियाल -2 और बूथ डोल आदि के वयोवृद्ध मतदाता चंदू राम गांव खलेड, सत्या देवी गांव जंगल, तुलसी देवी गांव जंगल, विजय देवी गांव जंडूई व दुर्गी देवी गांव रक्कड़ और अमित कुमार निवासी जंगल आदि ने कहा कि हम मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ थे। घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने प्रशासन की सराहना की। सेक्टर एक के अधिकारी सुरेश धीमान ने कहा कि हमने 12 मतदाताओं के घर जाकर मतदान ड्रॉप बॉक्स में डलवा लिया है और बाकी प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं, सेक्टर दो में 11 मतदाताओं ने वोट डाला।
सेक्टर तीन में 11 के करीब मतदाताओं ने अपना मतदान किया। सेक्टर चार के अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कहा कि 11 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के पहले दिन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 सेक्टरों में स्थापित 121 पोलिंग बूथों में से 89 बूथों के 489 वोटरों में से 160 के करीब मतदाताओं ने घर बैठे ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कुल पोलिंग स्टेशन 121 हैं। इनमें से कोहला, हरमंदिर मंडियालां, टिल्लू सहित 32 पोलिंग बूथों के किसी भी मतदाता ने फार्म-12 डी के तहत घर पर मतदान करने का आवेदन नहीं किया था। बाकी के 89 पोलिंग बूथों से कुल प्राप्त आवेदनों के बाद 489 मतदाताओं की सूची फाइनल हुई थी। एसडीएम नादौन विजय कुमार धीमान ने कहा कि 6 नवंबर को यह प्रक्रिया समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें