हमीरपुर। तीसरे चरण की कोरोना वैक्सिनेशन के तहत सोमवार को जिले भर में 340 लोगों को टीका लगाया गया है। पहले दिन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 11 वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण के बाद टीका लगवाया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहली सीनियर सिटीजन सेर गांव की 75 वर्षीय प्रकाशो देवी ने टीका लगवाया है। इनमें से दूसरी डोज वाले 310 हेल्थवर्कर, पहली डोज वाले 15 हेल्थवर्कर और पहली डोज वाले चार फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगा है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि पहले दिन 11 सीनियर सिटीजन समेत 340 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।