बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के 16वें दिन शुक्रवार को 21 लाख 89 हजार 52 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा। चढ़ावे के साथ बाबा के भक्तों ने 136 ग्राम 470 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 765 पौंड, यूएसए के सात, कनाडा के 385 डॉलर, यूएई के 10 दिरम, मलेशिया 10 और 10 यूरो बाबा की सेवा में अर्पित किए। मंदिर अधिकारी धर्म पाल नेगी ने कहा कि मंदिर में चैत्र मेले के चलते लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई भी परेशानी न हो।