बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में छठे दिन मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकार करते हुए पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंगलवार को हुई चढ़ावे की गणना में श्रद्धालुओं ने 19 लाख 34 हजार 975 रुपये के नकद चढ़ावे के अतिरिक्त 25 ग्राम 20 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 60 पौंड, यूएसए के 42 ,कनाडा के 300, ऑस्ट्रेलिया के 60 डॉलर, यूएई के 40 दिरम तथा 42 यूरो बाबा की सेवा में अर्पित किए। इस बारे में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने 19 लाख 34 हजार 975 रुपये का चढ़ावा बाबा की सेवा में अर्पित किया।