बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेले के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर में दूसरे दिन 27 लाख 35 हजार 666 रुपये चढ़ावा चढ़ाया गया। इसमें 22 लाख, तीन हजार, छह रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए और दान के रूप में पांच लाख 32 हजार 660 रुपये प्राप्त हुए।