फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

Wed, 13 Mar 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य, शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड छह के पार्षद शम्मी सोनी ने मंगलवार को नगर पंचायत नादौन कार्यालय में बतौर अध्यक्ष कार्यभार संभाला। मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने सोनी को अध्यक्ष और वार्ड दो की पार्षद उषा सौंधी को बतौर उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। गत छह मार्च को दोनों पदों पर उपस्थित पांच पार्षदों ने सर्वसहमति से अपनी मुहर लगाई थी। शम्मी सोनी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के करीबी लोगों में से जाने जाते हैं।
नगर पंचायत नादौन के सात में से पांच पार्षदों द्वारा उपायुक्त हमीरपुर को अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद छह मार्च को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें वार्ड एक की पार्षद सुमना कुमारी, वार्ड दो से उषा सौंधी, वार्ड चार से सुषमा अवस्थी, वार्ड छह से शम्मी सोनी और वार्ड सात से अनिता कुमारी उपस्थित हुए थे। इसमें शम्मी सोनी को अध्यक्ष और उषा सौंधी को उपाध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पंचायत के चुनावों में छह पार्षदों को भाजपा समर्थित माना जा रहा था और उन्होंने तरुण कपिल को अध्यक्ष और योगराज को उपाध्यक्ष पद पर चुना था, जबकि वार्ड छह के पार्षद शम्मी सोनी अकेले कांग्रेस समर्थित पार्षद बने थे। प्रशासन ने 12 मार्च को शपथ ग्रहण का दिन तय किया था। अपनी जीत के बाद सोनी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए सभी पार्षदों और शहर वासियों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें