फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोषक दत्त शर्मा बने ग्राम रोजगार सेवक संघ बिझड़ी के अध्यक्ष

Sun, 10 Nov 2024 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम रोजगार सेवक संघ बिझड़ी की मासिक बैठक शनिवार को ऑनलाइल आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जगजीत सिंह ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में ग्राम रोजगार सेवक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पोषक दत्त शर्मा को अध्यक्ष, प्रवीण धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता देवी को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को सचिव, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, योगराज को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें