मांगों को लेकर हमीरपुर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एनएसयूआई इकाई हमीरपुर ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और उपकुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि बीती बुधवार शाम को बीएससी, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के परिणाम विवि प्रशासन ने घोषित किए। इस परीक्षा परिणाम में 50 फीसदी के करीब बच्चे ही पास हुए। विवि ने एक तो परिणाम देरी से घोषित किया। अब बच्चों के दो साल बर्बाद होने के करीब हैं। एनएसयूआई ने मांग की है कि अगर बच्चों का परिणाम दोबारा अपडेट नहीं किया गया तो एनएसयूआई प्रदेश भर में चक्का जाम और भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस वर्ष की फीस भी बच्चों से ले ली है। जब तक विवि प्रशासन मांगें पूरी नहीं करता, संघर्ष जारी रहेगा।