रावमापा चौरी में श्रमदान करते एनएसएस कैडेट्स। संस्थान।
सुजानुपर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में एनएसएस कैडेट्स ने स्कूल परिसर में बारिश के कारण जमा हुए मलवे को हटाया। नवनिर्मित कमरों में जमा धूल मिट्टी को भी साफ किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में लगभग 100 स्वयंसेवियो द्वारा श्रमदान किया गया। बच्चों ने जमा हुई गंदगी को उठाया और स्कूल परिसर को सुंदर बनाया। यहां शिविर कार्यक्रम अधिकारी कुलभूषण, मीना शर्मा की निगरानी में किया गया। प्रधानाचार्य सरिता दुबे भी इस मौके पर मौजूद रही। संवाद