फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब छह सदस्यीय कमेटी हटाएगी शहर में अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तापूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन

शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को चलने-फिरने में हो रही परेशानी का मुद्दा खूब गर्माया। क्योंकि नगर परिषद के चुनाव से पूर्व नुमाइंदों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने, रेहड़ियों पर नंबरिंग करने और शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के वादे जनता के समक्ष किए थे लेकिन लोगों का कहना है कि पिछले दो सालों से इसमें कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसे लेकर बैठक में सर्व सहमति से बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए छह सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया।

अब यह कमेटी बाजार में विशेष रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी। बैठक में विशेष रूप से शहर के छह स्थानों में स्थापित होने वाले मोबाइल शौचालयों को एक सप्ताह के भीतर स्थापित करने, शहर भर के विभिन्न 11 वार्डों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवाने के लिए और सभी वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए सामग्री लाने पर चर्चा हुई। वहीं सफाई के लिए नए टेंडर जारी करने, गृहकर अदा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने, गांधी चौक स्मारक का निर्माण कार्य और गांधी गेट में स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य एक सप्ताह के भीतर करने को लेकर भी मंथन किया या। बैठक में नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता, वार्ड पार्षद नीना चौधरी, डिंपल बाला, राधा रानी और डॉ. सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें