फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी लैब में अब 12:30 बजे तक लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में क्रस्ना लैब के सुचारु शुरू होने के बाद अब सरकारी लैब में दोपहर 12:30 बारह बजे तक ही मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। सरकारी लैब अब पूर्व की भांति सुबह के समय ही सेवाएं देगी और इसके बाद टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को क्रस्ना लैब जाना होगा। इस लैब में भी 56 विभिन्न तरह के टेस्ट निशुल्क होंगे। हालांकि, करीब चार माह तक अस्पताल की सरकारी लैब में 24 घंटे सैंपलिंग की सुविधा लोगों को मिली है। एसआर लैब का करार खत्म होने के बाद नई लैब की स्थापना और संचालन तक मरीजों के सैंपल सरकारी लैब में ही दिन और रात के समय हुए हैं।
विज्ञापन

अब एक सप्ताह से क्रस्ना लैब सुचारु रूप से कार्य कर रही है और मरीजों को अब दोपहर बाद से लेकर रात को सैंपलिंग और टेस्टिंग की सुविधा इसी लैब में मिलेगी। इस लैब में निशुल्क टेस्ट की सुविधा लेेने के लिए मरीजों को आधार कार्ड और हिमाचली बोनाफाइड की कॉपी लाना अनिवार्य रहेगा। सरकारी लैब में 12:30 बजे तक सैंपलिंग और दो बजे के बाद टेस्ट रिपोर्ट मिलेगी। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि क्रस्ना लैब सुचारु रूप से शुरू हो गई है। सरकारी लैब में अब पूर्व की भांति ही दोपहर तक सैंपलिंग होगी। इसके बाद क्रस्ना लैब में टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें