फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश, नामांकन पत्र स्वीकार नहीं होंगे : सोनी
विज्ञापन

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने कहा कि शुक्रवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है। 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।







समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें