फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी में नौ होनहार बच्चों को किया सम्मानित

Mon, 09 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
होनहार बच्चों को सम्मानित करते हुए दीन हित मंडल भोरंज के पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। दीन हित संस्था की भोरंज मंडल इकाई की ओर से बस्सी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में होनहार बेटियों को सम्मानित किया। यह बच्चे दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में टॉप-10 में रहे हैं। दीन हित मंडल के अध्यक्ष डॉ. बीआर शर्मा ने होनहार बच्चों और उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया। नौ होनहारों को 5100 रुपये का चेक, स्मृति चिन्ह और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक होनहार को एक-एक सहजना (मोरिंगा) का औषधीय पौधा भी प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें