फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में नौ और कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
1:15 पर हमीरपुर बाजार में बिना मास्क घूमते कुछ युवा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में सोमवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 478 सैंपल लिए गए। इनमें से नौ पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कांगड़ा जिले के आलमपुर क्षेत्र के गांव डढवाल मोहल्ला की 21 वर्षीय युवती, हमीरपुर के वार्ड नंबर एक की 42 और 72 वर्षीय दो महिलाएं, बड़सर के गांव कड़साई का 22 वर्षीय युवक, बड़सर के ही गांव मोरसू पट्टी की नौ वर्षीय और चार वर्षीय दो बच्चियां, झिरालड़ी क्षेत्र के गांव घनसूई का 54 वर्षीय और हमीरपुर के निकटवर्ती गांव ककरू का 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें