फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि डोगरा ने योग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
योगा गर्ल निधि डोगरा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छठे फेडरेशन कप का आयोजन जूम एप के माध्यम से 3,4 10 और 11 सितंबर को किया गया। इसमें निधि डोगरा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों आचार्य महेंद्र और आचार्य रमन ने निधि डोगरा को उसकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

निधि ने 10 और 11 सितंबर को शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी में राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी 12 से 14 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद निधि डोगरा का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निधि डोगरा जिला हमीरपुर के गांव चौरी की रहने वाली है। इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। निधि डोगरा के पिता शशि कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। प्रशंसकों ने निधि डोगरा को और अधिक मेहनत करके प्रदेश, देश का नाम रोशन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें