फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महावीर युवक मंडल खग्गल की नई कार्यकारिणी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महावीर युवक मंडल खग्गल ने मंगलवार को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। महावीर युवक मंडल खग्गल की नई कार्यकारिणी भी बनाई गई। मनीष शुक्ला को अध्यक्ष, विकास, अभिषेक, गौरव और मनीष को उपाध्यक्ष, अभिषेक, निशांत एवं शुभम को सचिव, राजेश को कोषाध्यक्ष, दिशांत शुक्ला को मीडिया प्रभारी, सचिन को स्टोरकीपर और सौरव को कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया। महावीर युवक मंडल खग्गल के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने सेे युवाओं में सहभागिता बढ़ती है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री शनि शुक्ला, भाजयुमो मंडल महामंत्री अजय शुक्ला, युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश शुक्ला और युवक मंडल के सदस्य रवि, मोहित व अनूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें