हमीरपुर। यस हिमाचल की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 49वें जन्मदिवस पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें अणु मैदान में विभिन्न 49 खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। हॉकी मुकाबले में टीम नियॉन ने टीम ऑरेंज को 3-2 से हराया। जूडो मुकाबलों में पुरुषों के 60 किलो भार वर्ग में अरिंजय शर्मा प्रथम, साहिल द्वितीय, आशीष और शुभम तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलो भार वर्ग में शीशपाल प्रथम, साहिल पोसवाल द्वितीय, विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
81 किलो वर्ग में आयुष प्रथम, वंश द्वितीय और अक्षय तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 70 किलो भार वर्ग में दीक्षा प्रथम, आंचल द्वितीय, प्रियंका और रक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलो भार वर्ग में शिल्पा शर्मा प्रथम, अर्पिता शर्मा द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में अर्णव और प्रंकुल पहले, शिवम दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-12 वर्ग की 80 मीटर दौड़ में शबनम और मनीता पहले, तन्वी दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कों के अंडर-12 आयु वर्ग की 80 मीटर दौड़ में सोनू पहले, प्रणव दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के अंडर-10 आयु वर्ग में 50 मीटर में सार्थक पहले, आरव दूसरे और रितिक तीसरे स्थान पर रहे। सामाजिक संस्था यस हिमाचल के प्रतिनिधि संजय ने बताया कि संस्था ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की है विक्रमी संवत 2080 में 2080 खेल मुकाबले का संकल्प लिया है।
खेलों के उत्थान में अनुराग का कार्य सराहनीय : अत्री
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से विभिन्न कार्यों के साथ-साथ देश-प्रदेश में खेलों के उत्थान के क्षेत्र में किया कार्य सराहनीय है। सोमवार को प्रदेश में क्रिकेट विश्व कप आयोजित होना, अनुराग ठाकुर की दूरदर्शिता, संघर्षशीलता, अद्भुत नेतृत्व क्षमता का ही प्रमाण है। यह बात प्रदेश भाजपा सचिव और सामाजिक संस्था यस, हिमाचल अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने यस हिमाचल द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 49वें जन्म दिवस पर खेल सप्ताह में विभिन्न खेल केंद्रों में 49 खेल मुकाबलों के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेल केंद्रों में हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स और जूडो आदि के इंटरनल खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें कुल लगभग 490 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं।