नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत काही दी बाहल गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता देशवीर निवासी गांव काही दी बाहल ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गत शनिवार को उनके पड़ोसियों ने घर पर आकर हमला कर दिया और उनके बाथरूम की सारी पाइपें तोड़ डालीं। जब उन्होंने पड़ोसियों को हटाने की कोशिश की, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हेें गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर थाना नादौन में मामला दर्ज हुआ है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद