कॉलेज उपप्राचार्य ने एक कैडेट्स एक पौधा कार्यक्रम का किया शुभारंभ
एनसीसी में दाखिल होने के इच्छुक 11 तक आवेदन फार्म जमा कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण चार एचपीआई कंपनी हमीरपुर के सौजन्य से उपलब्ध करवाया गया। इसमें हवलदार सुशील और हवलदार राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 42 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा ने एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता सप्ताह मनाने के लिए जागरूक किया। वहीं, कैडेट्स ने महाविद्यालय के मैदान की सफाई की। इस दौरान महाविद्यालय के उपप्राचार्य विक्रम ठाकुर ने एक कैडेट एक पौधा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत हर एनसीसी कैडेट एक पौधा लगाएगा और उस पर अपने नाम का टैग अंकित करेगा। एनसीसी अधिकारी ने कहा कि प्रथम वर्ष के जो छात्र एवं छात्राएं एनसीसी में दाखिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन फार्म महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करके दस्तावेज लगाकर 11 अगस्त से पूर्व जमा करवा दें। उसके बाद यूनिट से आए हुए ऑफिसर जेसीओ एवं अन्य स्टाफ की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और नए कैडेट्स का चयन किया जाएगा।