फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय नादौन के सात एनसीसी कैडेट्स एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप में भाग लेंगे। मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स उड़ीसा के लिए रवाना हुए। यह कैंप दो से 13 अक्तूबर तक उड़ीसा में चलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम एवं उप प्राचार्य प्रो. विक्रम ठाकुर ने कैडेट्स को शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की संयोजिका डॉ. रितिका जमवाल एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस शिविर के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस तरह बच्चे अपनी संस्कृति को वहां पर प्रस्तुत करेंगे और वहां की संस्कृति को सीखेंगे। साथ ही उन्होंने छात्रों को सफर के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, उनके बारे में भी विस्तार से बताया। क्लब के सदस्य प्रो. अंजू शर्मा, डॉ.सीमा, प्रो. आधिका, प्रो. रजनी ने मिलकर छात्रों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें