फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज में नेक की टीम ने जांची मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में शुरू होगी एमए इंग्लिश, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान की कक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में नेक पीयर दल के दो दिवसीय दौरे का समापन शनिवार को हुआ। दो दिवसीय दौरे के दौरान टीम ने महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों को सराहा। प्राचार्य विजय ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में भोरंज महाविद्यालय अग्रणी है। महाविद्यालय के लिए दूसरी बार नेक प्रत्यायन और मूल्यांकन गौरव का विषय है। सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए नेक मान्यता अनिवार्य है। उच्च शिक्षा संस्थानों को वित्तीय अनुदान की मंजूरी देने के लिए इसके सहयोग के कारण यह शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न अंग बन गया है। नेक मान्यता का कार्य संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना है। राजकीय महाविद्यालय भोरंज विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें छात्रों के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आगामी सत्र से राजकीय महाविद्यालय भोरंज में एमए इंग्लिश, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें