फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सहायक होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति : विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की चार दिवसीय कार्यशाला में किया जागरूक
विज्ञापन

कार्यशाला में सिखाई गई विषय वस्तु को कक्षा तक ले जाने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के निजी स्कूल में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की चार दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। समापन सत्र में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण-प्रशिक्षण एवं अनुसंधान चंडीगढ़ की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञ विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री महामंत्री, देशराज शर्मा संगठन मंत्री, विजय नड्डा सह संगठन मंत्री, बाल किशन, प्रशिक्षण प्रमुख राम कुमार, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ से ऋतुला ठाकुर आदि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यशाला की आवश्यकता को समझाया। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का कार्य करने के लिए सहायक सिद्ध होने वाली है। महामंत्री देशराज ने प्रतिभागियों से इस कार्यशाला में सिखाई गई विषय वस्तु को कक्षा तक ले जाने का कार्य करने का आग्रह किया ताकि कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने सभी आयोजन प्रबंधकों के साथ-साथ अधिकारियों और प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। कार्यशाला में स्कूल के प्रबंध निदेशक संदीप कंवर और प्रधानाचार्य सोनल कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें