नेरी महाविद्यालय में प्याज की पौध की देखरेख करते सब्जी विज्ञान विषय के विद्यार्थी।(स्रोत: संस्थ
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के सब्जी विज्ञान विभाग ने नासिक रेड यानी एन फिफ्टी उत्तम किस्म के प्याज की पौध तैयार कर दी है। इसे किसान किसी भी समय में बाजार से सस्ते दाम पर 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं। बाजार में प्याज की यह पनीरी 200 और 300 रुपये किलो मिल रही है।
महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि सब्जी विज्ञान के वैज्ञानिक नई-नई किस्म की सब्जियों की पौध समय-समय पर तैयार करते रहते हैं। इससे क्षेत्र के किसानों के अलावा प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्र के किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। महाविद्यालय में सब्जी विज्ञान के वैज्ञानिकों की ओर से स्वस्थ पौध तैयार की जाती है। इसे लगाने से किसानों की फसल की भरपूर पैदावार होती है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर किसी भी समय ड्यूटी के दौरान क्षेत्र के किसान वैज्ञानिकों से सब्जी उगाने के संदर्भ में कोई भी जानकारी ले सकते हैं।