फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्रीमद्भागवत कथा में नारद मोह का प्रसंग सुनाया

Fri, 15 Aug 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बलोह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वीरवार को कथा व्यास पंडित डॉ. तिलक राज शास्त्री ने नारद मोह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार नारद को यह भ्रम हो गया कि उन्होंने कामदेव को जीत लिया है। अब कामदेव उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, उनको यह अभिमान हो गया कि ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भी कामदेव को नहीं जीत पाए, परंतु मैंने अपनी तपस्या से उसको जीत लिया। यह खुशखबरी सुनाने वह ब्रह्मा के पास गए। तब ब्रह्मा जी बोले नारद मुझे तो सुना दिया, पर शंकर भगवान को यह बात मत सुनाना। नारद ने सोचा ब्रह्मा जी मुझसे ईर्ष्या करते हैं तभी उन्होंने ऐसा कहा पर मैं कैलाश में जाकर शिव को सुनाउंगा। शिव को भी उन्होंने कामदेव को वश में करने की बात सुना दी। इस पर शिव बोले नारद मुझे सुना दिया पर विष्णु जी को मत सुनाना। नारद ने विष्णु भगवान को भी अपनी विजय गाथा सुना दी। इस पर विष्णु जी मुस्काराए और बोले नारद तुम तो महान तपस्वी हो तुमने तो बहुत बड़ा काम किया। इसके बाद भगवान विष्णु ने नारद मोह का भंग करने के लिए लीला की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें