फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सनम के घर लगाई नाम की पट्टिका, किया सम्मानित

Fri, 14 Feb 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव बन्ह की पढ़ाई के क्षेत्र में होनहार व प्रतिभाशाली बेटी सनम  के घर में नाम पटि्टका लगाने के
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन की ओर से ग्राम पंचायत रंगस के गांव बन्ह की पढ़ाई के क्षेत्र में होनहार व प्रतिभाशाली बेटी सनम पुत्री जेबीटी अध्यापक इस्लाम के घर जाकर उसके नाम की पट्टिका लगाने के साथ-साथ विभाग की ओर से उसे सम्मानित भी किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत रंगस के अंतर्गत मेधावी छात्र सनम माता का नाम गुलशन बेगम के घर जाकर उसके नाम की पट्टिका लगाई है। विभाग के पर्यवेक्षक रंगस क्षेत्र अमन डोगरा वार्ड सदस्य इल्मदीन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया बेगम के अलावा परिजनों की उपस्थिति में मेधावी छात्रा सनम को प्रोत्साहित किया है। सनम ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 468 अंक हासिल करके अपने माता-पिता एवं क्षेत्र सहित केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें