फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिल्ड्रन पार्क में झूले लगाना भूली नगर पंचायत नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 वर्ष पहले पार्क में लगाए झूले टूटे, नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन


पार्क में बैठने की भी नहीं है कोई उचित व्यवस्था, लोग परेशान

लोगों ने नगर पंचायत से समस्या का समाधान कर पार्क में झूले लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अंतर्गत 20 वर्ष पूर्व बने चिल्ड्रन पार्क में पांच सालों से झूले नहीं लग पाए हैं। हालात ऐसे हैं कि पार्क में बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य के दौरान 20 वर्ष पूर्व झूले और बेंच लगाए गए थे लेकिन उचित देखरेख न होने से पार्क में झूले टूट गए और बैठने के लिए लगाए गए बेंच भी खस्ताहाल हो गए। ऐसे में पार्क में पिछले पांच वर्षों से झूले और बेंचों की सुविधा नहीं है। स्थानीय लोगों मुकेश, प्रवीण, जतिन, सुरेश, प्रदीप, राकेश, सुमन आदि ने कहा कि पार्क का निर्माण कार्य बच्चों और बुजुर्गों को सैर करने के लिए किया गया लेकिन वर्तमान में पार्क में अव्यवस्थाओं का माहौल है। पार्क में चारों ओर जहरीली झाड़ियां उगी हुई हैं लेकिन नगर पंचायत पार्क में साफ-सफाई कराने में असमर्थ है। पार्क में झूले लगाने और बेंच स्थापित करने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के बीच बच्चों को खेलने के लिए महज एक ही पार्क की सुविधा है। ऐसे में उन्होंने नगर पंचायत से पार्क में झूले लगाने और बेंच स्थापित करने की मांग की है। इस बारे में नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि क्रमबद्ध तरीके से शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पार्क में झूले लगाने के लिए कार्य किया जाएगा ताकि बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें