फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी को मिलेगा दस हजार रुपये का इनाम

Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बराड़ा को 21-21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की।समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, समूह गान, समूह नृत्य, भंगड़ा, गिद्दा, लोक गीत, एकल गीत, देशभक्ति गीत, कविता, नाटक आदि पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्याध्यापक केवल ठाकुर ने विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में उनके विद्यालय की छात्रा रिया ने बोर्ड की परीक्षा में 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेशभर में 22वां स्थान अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक एवं छह विद्यार्थियों ने 85 फीसदी से अधिक और 11 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यालय से कोई भी विद्यार्थी मेरिट सूची में पहले 10 स्थानों पर आता है तो ऐसे विद्यार्थी को स्कूल प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। स्कूल के विद्यार्थियों ने अकादमिक सहित खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य विचित्र सिंह, राजीव राणा, अनूप, संजय परमार, कर्नल पृथ्वी चंद, दिलीप सिंह सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें