फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के वार्ड नौ में गैस सिलिंडर और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर नौ रूपनगर स्थित एक घर पर शातिर घरेलू सामान उड़ा ले गए हैं। वारदात के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ रसोईघर से गैस सिलिंडर और दूसरे कमरे से मोबाइल, कपड़े व अन्य सामान चुराया।
विज्ञापन


संजीव कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह लोहड़ी पर्व के लिए अपने घर पालमपुर गए थे। वह सोमवार को ही हमीरपुर लौटे। आते ही देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। चोरों ने कमरे में घुसकर सारा समान इधर-उधर फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि चोरों ने गैस सिलिंडर, एक मोबाइल, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुराया है। वहीं, इस बारे थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि मामला दर्ज करने छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें