फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लाना होगा कोरोना का निगेटिव प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 17 मार्च से 6 अप्रैल तक ऊना में होने वाली भर्ती रैली में आवेदकों को कोरोना परीक्षण का निगेटिव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। यह प्रमाणपत्र पंजीकृत डॉक्टर से जारी किया गया हो। यह बात सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र का प्रारूप जारी कर दिया है। उम्मीदवार पंजीकृत डॉक्टर से यह प्रमाणपत्र लेकर सेना भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि रैली के दौरान उम्मीदवारों को मास्क पहनना होगा तथा उन्हें आपस में पर्याप्त दूरी बनाई रखनी होगी। हाथों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना होगा। निदेशक ने कहा कि आवेदक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें