फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा की मांग लेकर एडीसी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबलू हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग लेकर मृतक युवक के रिश्तेदार और ग्रामीण बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा से मिले। ग्रामीणों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपकर उपायुक्त और जिला प्रशासन से इस मामले में हस्ताक्षेप कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। मृतक की मासी राज धीमान, चाचा किशोर धीमान, भाई सौरभ, डा. सूरज धीमान, ताया नसीब धीमान ने कहा कि 26 सितंबर को घुमारीं गांव का एक युवक उनके बेटे आशीष को घर से नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। 28 सितंबर तक उनकी बेटे से फोन पर बात होती रही, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। जब परिजनों ने घुमारीं जाकर उसे ले जाने वाले युवक के घर में उससे पूछताछ की तो वह कहने लगा कि आशीष 28 सितंबर शाम को चला गया है। लेकिन 30 सितंबर को परिजनों को पुलिस ने सूचना दी कि बेटे का शव लंबलू में खड्ड किनारे मिला है। जिसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। परिजनों ने कहा कि आरोपी इस हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों ने मांग की है कि उपायुक्त और जिला प्रशासन स्वयं इस मामले में हस्ताक्षेप कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करे। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जार, महासचिव एवं मृतक की मासी राज धीमान, ग्राम पंचायत कश्मीर की प्रधान सरला देवी, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी सहित चार दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें