फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मल्टी टास्क वर्करों ने मुख्यमंत्री की पत्नी को सुनाया दुखड़ा

विज्ञापन
नादौन में लोगों की समस्याएं सुनती मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर।
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मल्टी टास्क कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर से नादौन में मिला। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस वर्ग के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतिमाह 4,500 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है, जिससे परिवार का पेट पालना कठिन हो रहा है। इसलिए उन्हें कम से कम 12,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से उन्हें महज एक बार ही वेतन मिला है। वह पिछले तीन माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय उन्होंने दो माह तक दिन-रात काम किया। परंतु इसके लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें