फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर के पास मोटरसाइकिल सवार ने महिला को मारी टक्कर

Fri, 22 Sep 2023 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक मोटरसाइकिल सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वीरवार को बस अड्डा हमीरपुर के पास एक महिला सड़क पार कर रही थी। इतने में मोटरसाइिकल सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला मूलत: नेपाल की रहने वाली है तथा कुछ वर्षों से हमीरपुर में ही रह रही है। महिला की पहचान सुषमा (45) निवासी नेपाल के रूप में हुई। वहीं, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान विजय सिंह निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। महिला को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल किया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें