आंगनबाड़ी केंद्र पनियाली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अ
हमीरपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र पनियाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विभाग के जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व से अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि शिशुओं का सबसे ज्यादा मानसिक विकास दो वर्ष की आयु तक होता है। इसलिए इस अवधि के दौरान उनके पोषण का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए। शिशुओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। प्रथम छह माह के दौरान मां अपने बच्चे को अपना दूध ही पिलाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनीता ठाकुर, मीरा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद