फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में रह रहे दस राज्यों और नेपाल के 900 से अधिक प्रवासी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज थाने में अभी तक 500 प्रवासियों ने करवाया अपना पंजीकरण
विज्ञापन


प्रवासी लोगों में मजदूरी, रेहड़ी-फड़ी और फेरी लगाने वालों की संख्या अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। पुलिस विभाग की सक्रियता और पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर प्रवासी लोगों की पंजीकरण प्रकिया ने तेजी पकड़ ली है। भोरंज उपमंडल की अकेली जाहू पंचायत में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारंखड, दिल्ली और हरियाणा सहित दस राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के लोग रह रहे हैं। इनकी संख्या 900 से अधिक पहुंच गई है। प्रशासन की पंजीकरण मुहिम व पंचायत प्रतिनिधियों की सख्ती के कारण प्रवासी स्वयं ही पंजीकरण करवाने के लिए पुलिस चौकी जाहू में पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस चौकी के कर्मचारी स्वयं ही जगह-जगह निरीक्षण करके लोगों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इसी तरह भोरंज थाना में पंजीकरण अभियान के तहत करीब 500 प्रवासी लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है तथा पंजीकरण करवाने की लंबी कतारें थाने में लग रही हैं। अधिकांश लोग गांवों में आने वाले प्रवासी लोगों का विरोध कर रहे हैं। इससे ऐसे लोगों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा का कहना है कि प्रवासी लोगों को पुलिस के पास पंजीकरण करने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए मकान मालिकों से भी आह्वान किया गया है। भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि भोरंज थाना, जाहू व अवाहदेवी पुलिस चौकी में प्रवासी लोगों का पंजीकरण करने का कार्य जारी है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग भी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें