फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मरीजों से मिलने पहुंच रहे अधिक तीमारदार, हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने निर्धारित किया है महज एक
विज्ञापन


एक बजे से पहले ही मिलने को लेकर हो रहा हंगामा

कॉलेज प्रशासन ने की लोगों से सहयोग की अपील

दिन में प्रशिक्षु चिकित्सकों की भी होती है वार्डों में पढ़ाई

अधिक भीड़ होने के कारण हो रही खासी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों के साथ एक ही तीमारदार को रुकने की इजाजत है। वहीं, मरीजों के साथ मिलने का समय भी निर्धारित है लेकिन हड़ताल के बाद अब मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है और मरीजों से मिलने भी अधिक संख्या में तीमारदार आ रहे हैं। जब उन्हें रोका जा रहा है तो वह कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं। इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय में ही अधिकतर तीमारदार मरीजों से मिलने पहुंचते हैं। दोपहर में मिलने का समय एक से दो बजे तक का निर्धारित किया गया है लेकिन कुछ तीमारदार समय से पहले ही मिलने के लिए कह रहे हैं। जब मना किया जा रहा है तो वहां पर हंगामा हो रहा है। इससे सुरक्षा कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिन में विभिन्न वार्डों में प्रशिक्षु चिकित्सक भी पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे में अधिक तीमारदार होने के कारण उन्हें भी परेशानी होती है। यही हालात ओपीडी में है। हर ओपीडी में मरीज धक्कामुक्की कर रहे हैं ताकि उनका नंबर पहले आ जा जाए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि दिन में जो मिलने का समय निर्धारित है उसी में आएं और मरीज के साथ महज एक ही तीमारदार रुकेगा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि जो समय निर्धारित है उसी में लोगों को मिलना होगा। अधिक भीड़ में चिकित्सकों को भी इलाज करने में दिक्कतें आती हैं और मरीज भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें