टौणीदेवी(हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई टौणीदेवी की मासिक बैठक 17 मार्च को 10:30 बजे टौणीदेवी माता मंदिर परिसर में होगी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा करेंगे। खंड महासचिव चत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर मंथन के साथ-साथ संघ गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व पेंशनरों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। संवाद