फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुराली में सड़क हादसे में घायल के रुपये भी चोरी

Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पंजाब के कुराली में दुर्घटना के वायरल वीडियो में नया खुलासा हुआ है। दुर्घटना में घायल युवक ने आपबीती सुनाई है। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत आने वाली ग्राम पंचायत फाहल के गांव के विपन ने कहा कि पंजाब के कुराली में एक कार चालक ने उसे दो दिन पहले टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी टांगों, बाजू और पेट में चोटें आई हैं। वह मंगलवार को चंडीगढ़ में साक्षात्कार देकर स्कूटी से वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। विपन ने कहा कि डाकटर ने ऑपरेशन की सलाह दी है। उन्होंने इस पर 50 हजार रुपये खर्च बताया है। विपन ने कहा कि इस दौरान किसी ने उसके बैग में रखे हुए पांच हजार रुपये भी चुरा लिए हैं। विपन ने सरकार व प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें