फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सायर मेला लदरौर का विधायक आज करेंगे शुभारंभ

Mon, 15 Sep 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। सोमवार से शुरू होने वाले सायर मेले लदरौर का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार करेंगे। पंचायत व मंदिर कमेटी की ओर से बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि तीन दिवसीय मेला आधिकारिक रूप से 16 से 18 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सायर मक्की के पकने की खुशी में मनाई जाती है। सायर मेला जिला हमीरपुर के खंड भोरंज में झरलोग पंचायत की लदरौर कलां में हमीरपुर व बिलासपुर के संगम स्थल पर लगता है। बाबा लखमीर दास मंदिर में टमक की थाप और पूजन से मेला शुरू होगा। बाबा लखमीर दास मंदिर कमेटी के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ भोरज विधायक सुरेश कुमार सोमवार को करेंगे। मेला 16 से लेकर 18 सितंबर तक चलेगा। मेले में दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। झरलोग पंचायत उपप्रधान अरुण ठाकुर ने बताया कि मेले में आने वाले दुकानदारों और श्रद्धालुओं के लिए पंचायत द्वारा बिजली, पानी व शौचालय के व्यापक प्रबंध किए हैं। पेयजल की सुविधा के लिए मेला परिसर में 11 नल लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें