जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार हिमाचल सरकार की ओर से 10 से 16 मई तक दक्षिण कोरिया के दौरे में स्ट्डी टूर पर होंगे। विधायक बेहतर शासन व्यवस्था तथा विकास की योजनाओं व परियोजनाओं के साथ अन्य गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार विधायकों को उनके कार्य क्षेत्र के लिए निपुण बनाने का कार्य कर रही है। इसके लिए सात दिवसीय विदेशी स्ट्डी टूर रखा गया है। स्ट्डी टूर में नवीनतम विकास योजनाओं की जानकारी के साथ दक्षिण कोरिया के ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जहां पर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से कार्य हुए हैं। इस दौरे में गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समूहों और विशेषज्ञों से भी बातचीत करके नवीनतम कौशल का ज्ञान हासिल करेंगे। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय बन्याल ने कहा कि इससे पहले भी भोरंज विधायक सुरेश कुमार अन्य राज्यों के दौरे पर जा चुके हैं।