हमीरपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने वीरवार को हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की निर्माण गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और सुविधाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय संगठन की गतिविधियों का केंद्र होता है, अतः इसकी व्यवस्था और संचालन में कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सदर विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद