जाहू में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को अपने निवास स्थान जाहू कलां में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, पानी और सड़क सहित अन्य समस्याएं रखीं। इस मौके पर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सुरेश कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं पर 550 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जा रही है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसके बाद उन्होंने भोरंज विश्राम गृह में भी लोगों की समस्याएं सुनीं। संवाद