फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डूडार में दशहरा पर्व का विधायक लखनपाल करेंगे शुभारंभ

Wed, 24 Sep 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डूडार गांव में दशहरा पर्व को लेकर तैयार किए जा रहे पुतले। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी के डूडार गांव में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में मेले का आयोजन भी होगा। सनातन युवा मंडल के प्रधान संजय कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि हर वर्ष की भांति दशहरा पर्व धूमधाम मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल करेंगे। कार्यक्रम को लेकर इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले पंजाब के कुराली में तैयार करवाए जा रहे हैं, जो कि 28 सितंबर को गाड़ी के माध्यम से यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह लक्ष्मण कुल देवता मंदिर डूडार में बच्चों के लिए झूले, पार्क, जिम इत्यादि का उद्घाटन करेंगे। दो अक्तूबर शाम 6:00 बजे रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। इसी दिन मेले और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। स्थानीय दुकानदार मेले में अपनी दुकानें लगा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें