भकरेड़ी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण करते विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को भकरेड़ी में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में अब ग्रामीणों को सामाजिक समारोह आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी। पंचायत प्रधान सलोचना देवी ने कहा कि भवन निर्माण कार्य पर 5,25,000 रुपये का बजट खर्च किया गया है, जिससे महिलाओं को अपनी सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उपप्रधान परविंदर सिंह (लवली), वार्ड सदस्य गीता देवी, सुनीता देवी, बलराम, रक्षा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद