बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में होशियारपुर से आई 15 वर्षीय लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है। होशियारपुर के गांव खेपड़ा, डाकघर बस्सी, तहसील भुंगा से आए परिजनों ने बड़सर थाना में अपनी बेटी राधिका (15) की बाबा बालकनाथ मंदिर से गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने कहा कि 14 अप्रैल को राधिका अपनी दादी और बुआ के साथ बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने आई थी। 15 अप्रैल को शाहतलाई मंदिर में राधिका ने अपनी दादी और बुआ के साथ माथा टेका तथा 16 अप्रैल को दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने गई। सुबह करीब 10 बजे बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद राधिका अचानक दियोटसिद्ध मंदिर के भीड़ में गुम हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन की जा रही है।